top of page

तेरी मुरली बजे मेरी पायलिया

Teri Murli baje meri payaliya

दिल लूटने वाले सांवरिया तेरी मुरली बजे मेरी पायलिया
तेरी मुरली बजे मेरी पायलिया

तेरी मुरली की धुन बड़ी नयारी है
मुझे लगती बड़ी प्यारी है
तुझे देख के हो गई बावरिया तेरी मुरली बजे मेरी पायलिया

तेरा मोर मुकुट लागे प्यारा
तेरा सांवल रूप बड़ा न्यारा
मेरे मन में बसा है तू छलिया तेरी मुरली बजे मेरी पायलिया

कल दही बेचन को आऊंगी
तुझे माखन खूब खिलाऊंगी
मैं भर के लांऊ गगरिया तेरी मुरली बजे मेरी पायलिया #bhajan potli

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Meenu sethi ji

bottom of page