top of page

तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी

Teri kripa bani rahe jab tak hai zindagi

मांगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी।

जिस पर प्रभु का हाथ था वो पार हो गया।
जो भी शरण में आ गया उद्धार हो गया।
जिसको भरोसा श्याम पर डूबा कभी नहीं।
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी।
मांगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही।

कोई समझ नहीं सका माया बड़ी अजीब।
जिसने प्रभु को पा लिया है वो खुशनसीब।
उसकी मर्ज़ी के बिना पत्ता हिले नहीं।
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी।

ऐसे दयालु श्याम रिश्ता बनाइए।
मिलता रहेगा आपको जो कुछ भी चाहिए।
ऐसा करिश्मा होगा जो होता कभी नहीं।
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी।
मांगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही।

कहते हैं लोग जिंदगी किस्मत की बात है।
किस्मत बनाना भी मगर इनके ही हाथ है।
बनवारी कर यकीन अब ज़्यादा समय नहीं।
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी।
मांगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही।

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Pooja Tanejaji

bottom of page