top of page
ढोल नगाड़े बाजे शहनाइया, आ गई-३ मेरी नौ मैया
Dhol nagade baje shahanayian aa gayi aa gayi meri nau maiya
ढोल नगाड़े बाजे शहनाइया, आ गई-३ मेरी नौ मैया
१. पहली मैया मेरी जम्मू से आई, नाम बता गई वैष्णो मैया,
२. दूजी मैया मेरी हिमाचल से आई, नाम बता गई ज्वाला मैया
३. तीजी मैया नैनीताल से आई, नाम बता गई नैना मैया,
४. चौथी मैया हरिद्वार से आई, नाम बता गई मनसा मैया,
५. पाँचवी मैया गुवाहाटी से आई, नाम बता गई कामाख्या मैया,
६. छठी मैया अल्मोड़ा से आई, नाम बता गई नंदा मैया,@bhajanpotli
७. सातवीं मैया कलकत्ता से आई, नाम बता गई काली मैया,
८. आठवी मैया दुग्गड़ा से आई, नाम बता गई दुर्गा मैया,
९. नौवी मैया श्रीनगर से आई, नाम बता गई धारी मैया
ढोल नगाड़े बाजे शहनाइया, आ गई-३ मेरी नौ मैया
श्रेणी:
देवी भजन
स्वर:
Sangeeta Aggarwalji
bottom of page