top of page

झूला झूलो री राधे रानी झुलाने तेरा श्याम आया रे

श्याम आया रे घनश्याम आया रे
झूला झूलो री राधे रानी झुलाने तेरा श्याम आया रे
श्याम आया श्याम आया श्याम आया रे
झूला झूलो री राधे रानी

सावन की बरसे है रिमझिम बदरिया
रिमझिम बदरिया रिमझिम बदरिया
तेरी चुनरिया भिगोने ओ राधा तेरा श्याम आयो रे
श्याम आया श्याम आया श्याम आया रे
झूला झूलो रे

रेशम की डोरी है चांदी का झूला
चांदी का झूला चांदी का झूला
झूले पर तुझको बिठाने ओ राधे तेरा श्याम आया रे
श्याम आया श्याम आया श्याम आया रे
झूला झूलो रे राधे रानी तेरा श्याम आया रे

कान्हा के हाथों में साजे मुरलिया
साजे मुरलिया साजे मुरलिया
मुरली की तान सुनाने ओ राधे तेरा श्याम आया रे
श्याम आया श्याम आया श्याम आया रे
झूला झूलो री राधे रानी

श्याम बुलाए तेरा प्रीतम ओ सजनी
प्रीतम ओ सजनी प्रीतम ओ सजनी
सत्संग में रास रचाने ओ राधे तेरा श्याम आयो रे
श्याम आया श्याम आया श्याम आया रे
झूला झूलो रे राधे रानी झुलाने तेरा श्याम आया रे

श्रेणी:

सावन स्पेशल

स्वर:

bottom of page