top of page

झूठी माया से बंदिया है प्रीत तेरी,

Jhuthi maya se bandiya hai prit teri

झूठी माया से बंदेया है प्रीत तेरी,
ओ यहीं पर रह जाए तेरी मेरी|

झूठी माया ने पाया है घेरा,
कैसे जंपू प्रभु नाम तेरा,
झूठी माया से बचाओ-२
चरणी अपनी लगाओ-२
होगा नहीं बंदे तेरा फेर आना|
झूठी माया से बंदेया है प्रीत तेरी,
ओ यहीं पर रह जाये तेरी मेरी|

तेरी करनी का बनता है खाता,
किये कर्मों का फल बंदे पाता,
नाम वाला धन जोड़-२
मैं तो रहूंँ तेरे कोल-२
होगा नहीं बंदे तेरा फेर आना|
झूठी माया से बंदेया है प्रीत तेरी,
ओ यहीं पर रह जाए तेरी मेरी|

बीच भंवर में नैया है डोले,
पानी गहरा है खाए हिचकोले,
गहरे पानी से बचाओ-२
नैया पार लगाओ-२
होगा नहीं बंदे तेरा फेर आना|
झूठी माया से बंदेया है प्रीत तेरी,
ओ यहीं पर रह जाए तेरी मेरी|

ऊँचे-ऊँचे ये महल बनाए,
बीच बारी ये चौबारे लगाएं,
गुरू राम नाम बोल-२
मैं तो जाना हरि कोल-२
होगा नहीं बंदे तेरा फेर आना|
झूठी माया से बंदेया है प्रीत तेरी,
ओ यहीं पर रह जाये तेरी मेरी|

झूठी माया से बंदिया है प्रीत तेरी,
ओ यहीं पर रह जाये तेरी मेरी|

श्रेणी:

गुरुदेव भजन

स्वर:

Usha Bansal ji

bottom of page