जून का महीना बन्ना मचावे शोर ,
June ka mahina banna machave shor
बन्ना गीत
तर्ज सावन का महीना पवन करे शोर
जून का महीना बन्ना मचावे शोर ,
जल्दी से मेरी शादी कर दो दिल में उठे हिलोरl
बाबा बाराती होंगे, लाएंगे दुल्हनिया,
ताऊ बराती होंगे ,लाएंगे दुल्हनिया,
बाबाजी के आगे दादी का नहीं जोर,
जल्दी से मेरी शादी कर दो दिल में उठे हिलोरl
फूफा जी बाराती होंगे, लाएंगे दुल्हनिया ,
भाई जी बराती होंगे, लाएंगे दुल्हनिया ,
फूफा जी के आगे, बुआ का नहीं जोर ।
जल्दी से मेरी शादी करवा दो दिल में उठे हिलोर।
मामाजी बाराती होंगे, लाएंगे दुल्हनिया,
चाचा जी बराती होंगे ,लाएंगे दुल्हनिया,
चाचा जी के आगे, चाची का नहीं जोड़।
Bhajan Potli
जल्दी से मेरी शादी करवा दो दिल में उठे हिलोर।
नानाजी बराती होंगे ,लाएंगे दुल्हनिया,
मामा जी बराती होंगे, लाएंगे दुल्हनिया ,
नाना जी के आगे ,नानी का नहीं जोर।
जल्दी से मेरी शादी करवा दो दिल में उठे हिलोर
श्रेणी:
विवाह गीत
स्वर:
Sarika Bansal (Dimple)