top of page
जिस घर में मैय्या का सुमिरन होता उस घर में हर पल आनंद होता
Jis ghar mei maiyya ka sumiran hota us ghar mei har pal Anand hota
जिस घर में मैय्या का सुमिरन होता उस घर में हर पल आनंद होता।
मां का पावन नाम बड़ा मनभावन होता।
जिसको मां की दया मिले उसकी तो चांदी चांदी है।
अपने भक्त के घर में मां ने सुख की झड़ी लगा दी है।
खुशियों से भरपूर आंगन होता, उस घर में हर पल आनंद होता।
जिस घर में मैय्या का सुमिरन होता उस घर में हर पल आनंद होता।
ज्योत नूरानी मैय्या की सारे ही कष्ट मिटाती है।
ममता की शीतल छैया में मन बगिया खिल जाती है।
मोर बनके नाच रहा तन मन होता, उस घर में हर पल आनंद होता।
जिस घर में मैय्या का सुमिरन होता उस घर में हर पल आनंद होता।
सारे जग को पालती ये अम्बे मात भवानी है।
आठों पहर चरण सेवा में रहता ये सवाली है।
बड़भागी वो जिसको दर्शन होता उस घर में हर पल आनंद होता।
जिस घर में मैय्या का सुमिरन होता उस घर में हर पल आनंद होता।
जय माता दी 🌹🙏
श्रेणी:
देवी भजन
स्वर:
Pooja Tanejaji
bottom of page