top of page

जब आएंगे गुरु महाराज खुशियां मनाएंगे

Jab aayege guru maharaj khushiya manayege

जब आएंगे गुरुमहाराज खुशियां मनाएंगे
जब आएंगे गुरु महाराज ढोल बजाएंगे।

छाएगी चारो तरफ खुशहाली
झूमेगा पत्ता पत्ता और डाली
होगी आनंद की बरसात खुशियां मनाएंगे।

जग मग जग मग दीप जागेंगे
घर में हमारे ढोल बजेंगे
मीठे मीठे जयकारे लगेंगे
#bhajanpotli
भक्तो से भगवान मिलेंगे
हम पाएंगे आशीर्वाद खुशियां मनाएंगे।

जन्मों पुराना तेरा मेरा है नाता
तुम हो दासों के पिता और माता
विनती सुन लो सतगुरु दाता
आओ घर जल्दी भाग्य विधाता
तब झूमेगी सारी कायनात खुशियां मनाएंगे।
जब आएंगे गुरु महाराज खुशियां मनाएंगे।

श्रेणी:

गुरुदेव भजन

स्वर:

Pooja Tanejaji

bottom of page