top of page

चलो रे चलो रे बरसाने की और मच रहा शोर होली मची है

Chalo re chalo re barsare ki aur mach raha shor holi machi hai

चलो रे चलो रे बरसाने की और मच रहा शोर
होली मची है रंग होली मची है,राधा के संग खेले
नन्दकिशोर होली मची है रंग होली मची है

कहीं पे चल रही रंग पिचकारी कहीं पे रंग गुलाल,
श्यामा जू के संग में सखियाँ राधा के संग ग्वाल,
अरे रंगों की छाई घटा घनघोर,मत रहा शोर……

रंग बिरंगी रस होली में बरसों प्रेम का रंग ,झूम उठा
मन सबका देख के होली का हुडदंग,रंग में रंग गई
सांतवीं खोर,मच रहा शोर…….

रंग गुलाल अधीर कुमकुमा केसर बीच है भारी,रंग
रंगीली बरसाने की होली की बलिहारी,बंधे परस्पर
#bhajanpotli
प्रेम की डोर,मच रहा शोर……..

कहीं बजे डप डोल मंजीरा कही पे बांस की पोरी,
पागल सब सखियाँ भी हो गई देख रंगीली होली,
नाच उठा मन बनके मोर,मच रहा शोर…….

श्रेणी:

होली भजन

स्वर:

Sangeeta kapur ji

bottom of page