top of page

घर आया मेरा नंदलाला मोर मुकुट मुरली वाला

Ghar aaya Mera nandlala mor mukut Murali wala

घर आया मेरा नंदलाला मोर मुकुट मुरली वाला

देवकी के तुम जाये हो
यशोदा गोद खिलाए हो
नंद कहे मेरा नंदलाला मोर मुकुट मुरली वाला

यमुना तट पर जाते हो
सखियों के चीर चुराते हो
सखियां कहें मेरा गोपाला मोर मुकुट मुरली वाला


मीराबाई अरज करे
हरि चरणों में ध्यान धरे
अमृत कर दिया विष प्याला मोर मुकुट मुरली वाला

निधिवन में तुम जाते हो
गोपियों संग रास रचाते हो
झूम उठी सारी बृजबाला मोर मुकुट मुरली वाला

कष्ट पड़े तब आते हो
भक्तों की लाज बचाते हो
भक्त कहे मेरा नंदलाला मोर मुकुट मुरली वाला

श्रेणी:

जन्माष्टमी भजन

स्वर:

Meenu sethi ji

bottom of page