top of page

गौरी शंकर के अंगना में नाचें गणेश

Gauri shankar ke angna mein nache ganesh

गौरी शंकर के अंगना में नाचें गणेश।
नाचें गणेश देखो नाचें गणेश।

लाल लाल फूलों से अंगना सजाया।
कार्तिक के संग देखो नाचें गणेश।
गौरी शंकर के अंगना में नाचें गणेश।

सोना का लोटा गंगा जल पानी।
गौरी शंकर के चरण धुलाए गणेश।
गौरी शंकर के अंगना में नाचें गणेश।

भस्मी भभुति रोली लगाएं।
गौरी शंकर को तिलक लगाएं गणेश।
गौरी शंकर के अंगना में नाचें गणेश।

लाल पीले फूलों की माला बनाएं।
माता पिता को पहनाएं गणेश।
गौरी शंकर के अंगना में नाचें गणेश।

भांग धतूरा मेवा मिठाई।
गौरी शंकर को भोग लगाएं गणेश।
गौरी शंकर के अंगना में नाचें गणेश।
गणपति महाराज की जय।

श्रेणी:

गणेश भजन

स्वर:

Pooja Tanejaji

bottom of page