top of page

गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ....

Gora fere pade bhole Baba ke sath

गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ, भोले बाबा के साथ भोले बाबा के साथ, गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ...

भोले देखो हमारा जूड़ा, बड़ा प्यारा लगे तेरी जटाओ के साथ, गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ....

भोले देखो हमारा टीका, बड़ा प्यार लगे तेरे चंदा के साथ, गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ.....

भोले देखो हमारा हरवा, बड़ा प्यारा लगे तेरे नागों के साथ, गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ....

भोले देखो हमारा कंगना, भोले देखो हमारा चूड़ा, बड़ा प्यारा लगे तेरे डमरू के साथ, गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ....

भोले देखो हमारी पायल, बड़ी प्यारी लगे तेरे खडाऊ के साथ, गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ.....

भोले देखो हमारी साड़ी, बड़ी प्यारी लगे बाघाम्बर के साथ, गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ....
#bhajan potli

श्रेणी:

शिव जी भजन

स्वर:

संगीता कपूर

bottom of page