top of page

गौरा के लाल बड़े प्यारे लगे चलो देखन चले

Gaura k lal bade pyare lage chalo dekhan chale

गौरा के लाल बड़े प्यारे लगे चलो देखन चले

एक दंत दयावंत चार भुजा धारी
माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी
लंबीसी सूड बड़ी प्यारी लगे, चलो देखन चले

अंधन को आंख देत कोढिन को काया
बाझन को पुत्र देत निर्धन को माया
सूपा से कान बड़े प्यारे लगे, चलो देखन चले

दीनन की लाज रखो शम्भू सुत वारी
कामना को पूरा करो जाओ बलिहारी
#bhajanpotli
मटका सो पेट बड़ो प्यारे लगे, चलो देखन चले

हार चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा
भक्तों को भक्ति देत प्यारे लगे, चलो देखन चले

श्रेणी:

गणेश भजन

स्वर:

Sarika Bansal

bottom of page