top of page
गुरु बिन ज्ञान गंगा बिन तीर्थ, एकादशी बिना व ्रत कहाँ है ?
Guru bin gyan ganga bin tirath ekadashi bina vart kahn hai
गुरु बिन ज्ञान गंगा बिन तीर्थ,
एकादशी बिना व्रत कहाँ है ?
बालु की भीत अटारी का चढ़ना,
ओछे की प्रीत कटारी का मरना,
मन ना मिले उससे मिलन नहीं है,
प्रीत करे उससे कपट नहीं है|
गुरु बिन ज्ञान.......
गुरु से कपट मित्र से चोरी,
या होवे निर्धन या होवे कोढ़ी,
माँ बिन लाड़ पिता बिन आदर,
बिन भैया व्यवहार नहीं है|
गुरु बिन ज्ञान........
सास बिन लाड़ ससुर बिन आदर,
बिन पति के श्रृंगार नहीं है,
धन बिन मान पुरुष बिन आदर,
बिना पुत्र परिवार नहीं है|
गुरु बिन ज्ञान.......
पोथी बिन पंडित खड़ग बिन क्षत्री,
बिन सुमिरन के स्वर्ग नहीं है,
गंगा न नहायी उसका नहाना नहीं है,
दान न दिया उसका पुण्य नहीं है|
गुरु बिन ज्ञान गंगा बिन तीरथ,
एकादशी बिन व्रत नहीं है|
श्रेणी:
गुरुदेव भजन
स्वर:
Sangeeta Aggarwal ji
bottom of page