गुड़ तिल के लड्डू बनाएंगे, सखी मिल बांट खाएंगे|
Gud til ke ladoo banayege sakhi mil bant khayege
गुड़ तिल के लड्डू बनाएंगे,
सखी मिल बांट खाएंगे|
खिचड़ी का पर्व मनाएंगे,
सखी मिल बांट खाएंगे||
गुड़ तिल के लड्डू बनाएंगे,
सखी मिल बांट खाएंगे|
उतरायन हैं सूर्य देव अब से-२
महादान करेंगे करवाएंगे,
सखी मिल बाटं खाएंगे|
गुड़ तिल के लड्डू बनाएंगे,
सखी मिल बाटं खाएंगे|
नभ में उड़ेंगे सतरंगी पतंगे -२
मिलकर सब पेच लड़ाएंगे,
सखी मिल बांट खाएंगे|
गुड़ तिल के लड्डू बनाएंगे,
सखी मिल बांट खाएंगे|
मूंगफली तिल की गजक रेवड़ी -२
खिचड़ी का दान करवाएंगे,
सखी मिल बांट खाएंगे|
गुड़ तिल के लड्डू बनाएंगे,
सखी मिल बांट खाएंगे|
स्नान ध्यान का पर्व अनूठा -२
संस्कार सबको सिखाएंगे,
सखी मिल बांट खाएंगे|
गुड़ तिल के लड्डू बनाएंगे,
सखी मिल बांट खाएंगे|
गुड़ तिल के लड्डू बनाएंगे,
सखी मिल बांट खाएंगे|
खिचड़ी का पर्व मनाएंगे,
सखी मिल बांट खाएंगे||
गुड़ तिल के लड्डू बनाएंगे,
सखी मिल बांट खाएंगे|
श्रेणी:
मकर सक्रांति भजन
स्वर:
Sangeeta Aggarwalji