top of page

गजानंद आ जाओ तेरी मनुहार करते हैं

गजानंद आ जाओ तेरी मनुहार करते हैं
तेरे आने का पल पल हम तो इंतजार करते हैं
गजानंद आ जाओ गजानंद आ जाओ

कोई भी मंगल का कारज हो तुझे पहले बुलाते हैं
तुम्हारा ध्यान धरकर हम तुझे दिल से मनाते हैं
तेरी पूजा अर्चन करके तेरी जय जयकार करते हैं
तेरी आने का पल पल हम तो इंतजार करते हैं
गजानंद आ जाओ

लाडले तुम हो शिव के पार्वती पुत्र कहलाए
तुम हो रिद्धि दात्री तेरी महिमा यह जग गाए
करें यशगान तेरा हम तेरा सत्कार करते हैं
तेरे आने का पल पल हम तो इंतजार करते हैं
गजानंद आ जाओ

चले भी आओ उत्सव में तेरा दीदार मिल जाए
कहे भगत हो देवा हमें तेरा प्यार मिल जाए
सदा भक्तों के ऊपर तो आप उपकार करते हैं
तेरे आने का पल पल हम तो इंतजार करते हैं
गजानंद आ जाओ गजानंद आ जाओ
गजानंद आ जाओ तेरी मनुहार करते हैं

श्रेणी:

गणेश भजन

स्वर:

सारिका बंसल (डिंपल)

bottom of page