top of page
कैलाश पे डमरु बजा कर देख लो
Kailash pe damroo Baja ke dekh Lo
कैलाश पे डमरु बजा के देख लो, नाचते हैं भोले नचा के देख लो, नाचते हैं भोले नचा के देख लो
भोले की जटा में गंगा की धारा, कैलाश पर गंगा बहा के देख लो, नाचते हैं भोले नचा के देख लो
भोले के माथे पर चंदा विराजे, माथे पर चंदा सजा के देख
लो नाचते हैं भोले नचा के देख लो
भोले के गले में सर्पों की माला, नागों की माला सजा के देख लो, नाचते हैं भोले नचा के देख लो
भोले के हाथों में डमरू विराजे, डम डम डमरू बजा के देख लो, नाचते हैं भोले नचा के देख लो
भोले के अंगों में वाघम्बर छाला, वाघम्बर छाला सजा के देख लो
भोले के पैरों में घुंघरू विराजे, छम छम घुंघरू बजा के देख लो, नाचते हैं भोले नचा के देख लो
#bhajan potli
श्रेणी:
शिव जी भजन
स्वर:
संगीता कपूर