top of page

किसने रचाई मेहंदी हाथों में किसने किया सिंगार दरबार प्यारा लागे रे

किसने रचाई मेहंदी हाथों में
तेरा किसने किया सिंगार दरबार प्यारा लागे रे

लाल लाल तेरी चुनरिया लाल लाल तेरी मोली है
लाल-लाल खनके चूड़ियां लाल कसुमल मोली है
किसने लगाया काजल आंखों में
तेरा किसने किया सिंगार

रंग बिरंगे फूलों से किसने तुझे सजाया है
महक उठा दरबार तेरा किसने इत्र लगाया है
किसने पहनाई पायल पांव में
तेरा किसने किया सिंगार

श्याम तेरे भगतो ने मां सुंदर खूब सजाया है
रोली मोली लाल चूड़ा गजरा तुझे बनाया है
नजर उतारो जरा साथ में
तेरा किसने किया श्रृंगार

श्रेणी:

राणीसती दादी भजन

स्वर:

सारिका बंसल (डिंपल)

bottom of page