top of page
किशोरी चली आए होय धीरे धीरे
Kishori chali aaye hoye dheere dheere
किशोरी चली आवें हाय धीरे धीरे
राधा जी चली आवें हाय हौले हौले
हाय हौले हौले हाय धीरे धीरे
महलों से उतरी सखियों से बोली
तनिक सकुचावें हाय धीरे धीरे
किशोरी चली आवें...
आँखों में कजरा बालों में गजरा
तनिक शर्मावें हाय धीरे धीरे
किशोरी चली आवें...
हाथों में कंगना पांव पैजनिया
पायल छनकामें हाय धीरे धीरे
किशोरी चली आवें...
पानी में अपना रूप निहारे
कमर लचकावें हाय धीरे धीरे
किशोरी चली आवें....
श्रेणी:
राधा रानी भजन
स्वर:
राज बिरला जी
bottom of page