top of page

कान्हा तेरा आया जन्मदिन घर-घर मंदिर खूब साए

Kanha Tera aaya janmdin ghar ghar Mandir khoob saje

कान्हा तेरा आया जन्मदिन घर-घर मंदिर खूब सजे ढप ढोल नगाडे आज बजे

वृंदावन से केक मंगाया पचरंगी मेवे से सजाया,
इसके स्वाद को श्याम चखे, ढप ढोल नगाडे आज बजे,
कान्हा तेरा आया जन्मदिन घर-घर मंदिर खूब सजे ढप ढोल नगाडे आज बजे

सुंदर-सुंदर वस्त्र मंगाये जिसमें हीरा मोती जडाये,
जिसको पहन के श्याम जचे, ढप ढोल नगाडे आज बजे
कान्हा तेरा आया जन्मदिन घर-घर मंदिर खूब सजे ढप ढोल नगाडे आज बजे

नाचे गाये भक्त जोर से बंध गए तेरी प्रेम डोर से,
तेरे नचाए खूब नाचे रे, ढप ढोल नगाडे आज बजे
कान्हा तेरा आया जन्मदिन घर-घर मंदिर खूब सजे धक ढोल नगाडे आज बजे

सोणा सोणा मेरा सांवरिया पांव में बाजे पैजानिया,
दासी हर पल नाम जपे, ढप ढोल नगाडे आज बजे
कान्हा तेरा आया जन्मदिन घर-घर मंदिर खूब सजे ढप ढोल नगाडे आज बजे
#bhajan potli

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Sangeeta Kapur

bottom of page