top of page

कान्हा तेरा आया जन्मदिन

Kanha Tera aaya janmdin

कान्हा तेरा आया जन्मदिन घर-घर मंदिर खूब सजे ढ़प ढोल नगाड़े आज बजे

वृंदावन से केक मंगाया पचरंगी मेवे से सजाया, इसके स्वाद को श्याम चखे, ढ़प ढोल नगाड़े आज बजे, कान्हा तेरा आया जन्मदिन घर-घर मंदिर खूब सजे ढ़प ढोल नगाड़े आज बजे

सुंदर-सुंदर वस्त्र मंगाये जिसमें हीरा मोती जडाये, जिसको पहन के श्याम जचे, ढ़प ढोल नगाड़े आज बजे कान्हा तेरा आया जन्मदिन घर-घर मंदिर खूब सजे ढ़प ढोल नगाड़े आज बजे

नाचे गाये भक्त जोर से बंध गए तेरी प्रेम डोर से, तेरे नचाए खूब नाचे रे,ढ़प ढोल नगाड़े आज बजे कान्हा तेरा आया जन्मदिन घर-घर मंदिर खूब सजे धक ढोल नगाड़े आज बजे

सोणा सोणा मेरा सांवरिया पांव में बाजे पैजानिया, दासी हर पल नाम जपे,शढ़प ढोल नगाड़े आज बजे कान्हा तेरा आया जन्मदिन घर-घर मंदिर खूब सजे ढ़प ढोल नगाड़े आज बजे
#bhajan potli

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Sangeeta kapurji

bottom of page