top of page
कर गये दिल पर टोना बांके बिहारी के नैना
kar gaye dil per tona bankhe bihari ke naina
कर गए दिल पे टोना बांके बिहारी के नैना
कर गए दिल पे टोना,
बांके बिहारी के नैना।
बांके के नैना, बिहारी के नैना,
कर गए दिल पे टोना, श्री बांके बिहारी के नयना ॥
इन नयनो पे सब कुछ हारा,
बांका लगे बडा प्यारा प्यारा।
बावरी बनकर रहना,
बांके बिहारी के नैना ॥
नैन लड़े जब से बांके संग,
प्रेम प्रीती का ऐसा चढ़ा रंग।
बिन देखे नहीं चैना,
बांके बिहारी के नयना॥
#BhajanPotli
मोटे मोटे नैनो में भीना भीना कजरा,
प्यारा लगे तेरा फूलो का कजरा।
हो तेरी झांकी का क्या कहना,
बांके बिहारी के नयना॥
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Piyush Prakash ji
bottom of page