top of page
कभी दुर्गा बनके कभी काली बनके चली आना मैया क ी चली आना
Kabhi Durga banke kabhi Kali banke Chali aana bhaiya ji Chali aana
कभी दुर्गा बन के कभी काली बन के
चली आना मईया जी चली आना
ब्रह्मचारिणी रूप में आना ॥
भक्ति हाथ ले के, शक्ति साथ ले के
चली आना मईया जी चली आना
तुम दुर्गा रूप में आना ॥
सिंह साथ ले के, चक्क्र हाथ ले के
चली आना मईया जी चली आना
तुम काली रूप में आना ॥
खप्पर हाथ ले के, योगिन साथ ले के
चली आना मईया जी चली आना
तुम शीतला रूप में आना ॥ #bhajanpotli
झाड़ू हाथ ले के, गधा साथ ले के
चली आना मईया जी चली आना
तुम गौरां रूप में आना ॥
माला हाथ ले के, गणपति साथ ले के
चली आना मईया जी चली आना
श्रेणी:
देवी भजन
स्वर:
Sangeeta Aggarwalji
bottom of page