top of page
कन्हैया तेरी मुरली बड़ी बेईमान भगवान का
Kanhaiya Teri Murali badi beimaan
कन्हैया तेरी मुरली बड़ी बेईमान, रात रात मोए सोने ना देवे छेडे ऐसी तान, सांवरिया तेरी मुरली बड़ी बेईमान....
१. जब-जब बंसी की धुन बजती, मेरे दिल की धड़कन बढ़ती, आधी रात मोए निधिवन बुलावे, कर देगी बदनाम, कन्हैया तेरी...
२. लोक लाज सब छोड़ दी मैंने, तुम संग प्रीत जोड़ ली मैंने, ताना मारे घर से जो निकलूं, जाऊं कहां घनश्याम, कन्हैया तेरी...
३. ओ कान्हा मोहे मुरली बना दे अधरों से अपने लिपटाले, अपने अंधर से लगा के, मोहन छेडे मीठी तान, कन्हैया तेरी...
४. बस तुमको मैं अपना मानू और किसी को ना पहचानू, तुम्हें छोड़के अब कहां जाऊं, जाऊं कहां घनश्याम, कन्हैया तेरी...
#bhajan potli
श्रेणी:
कृष्ण भजन
स्वर:
Sangeeta Kapur
bottom of page