ओ मैया तेरा सोलह सिंगार है
O Maiya Tera solah singar hai
ओ मैया तेरा सोलह सिणगार,
ओ मैया, तेरा सोलह सिणगार,
बिंदिया तेरी लाल है,
माँ टीका तेरा लाल है,
ओ मैया सिंदूरा तेरा लाल है,
ओ मैया तेरे सोलह सिणगार,
ओ मैया, तेरा सोलह सिणगार।
बाली तेरी लाल है माँ,
झुमके तेरे लाल है,
ओ मैया नथनी का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिणगार,
ओ मैया, तेरा सोलह सिणगार।
चूड़ी तेरी लाल है माँ,
मेहंदी तेरी लाल है,
ओ मैया साड़ी का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिणगार,
ओ मैया, तेरा सोलह सिणगार।
लहंगा तेरा लाल है माँ,
जम्फर तेरा लाल है,
ओ मैया चुनरी का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिणगार,
ओ मैया, तेरा सोलह सिणगार।
बिछुए तेरे लाल है माँ,
पायल तेरी लाल है,
ओ मैया महावर का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिणगार,
ओ मैया, तेरा सोलह सिणगार।
हलवा तेरा लाल है माँ,
पूरी तेरी लाल है,
ओ मैया मेवे का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिणगार,
ओ मैया, तेरा सोलह सिणगार।
ढोलक तेरे लाल है माँ,
छैने तेरे लाल हैं,
ओ मैया भक्तों का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिणगार,
ओ मैया, तेरा सोलह सिणगार।
श्रेणी:
देवी भजन
स्वर:
Sangeeta Aggarwal