top of page

उडत गुलाल फूलों की वर्षा, तेरे भवन पे हो रहिया,

Udat gulal phoolo ki varsh

उडत गुलाल फूलों की वर्षा,
तेरे भवन पे हो रहिया,
होली खेले महमैया भवन में
होली खेलें महामैया।

होली खेलें शंकर भोला, देखो जी बम बम भोला
ब्रह्मा विष्णु नृत्य करत है, मुरली बजाये कन्हैया, भवन में होली खेलें महमैय्या।

होली खेलें कन्याकुमारी, ओढी लाल चुनरिया,
ब्राह्मणी लक्ष्मी महागोरी भर पिचकारी रहिया, भवन में-------

तीनो लोक मे धूम मची है, नव दुर्गा है विराजी
बाजे बाजे ढोल मृदंगा, नाचे ता ता थैया, भवन मे होली खेले महमैय्या।

होली खेलें वैष्णो रानी, चिंतपूर्णी आयी
नैना देवी संग चामुंडा ज्योता ज्योत जग रहिया, भवन मे होली खेले महमैय्या---------।

श्रेणी:

होली भजन

स्वर:

Pooja Taneja ji

bottom of page