top of page
आज हम नाचेगें श्यामा के दरबार
Aaj hum nachege shyama ke darbar
आज हम नाचेगें श्यामा के दरबार हर कोई नाचे
हर कोई झूमे हो रही जै-जैकार आज हम ........
ऊँची महल अटारी वाली श्री राधे बरसाने वाली
कीरथ तुमरी भानु दुलारी, ब्रज मंडल सरकार
आज हम नाचेंगे.........
बड़ा सुहाना शुभ-२ वेला लाड़ली लाल का लगा है
मेला,मेला भी ऐसा अलबेला, जैसे कोई त्यौहार
आज हम नाचेगें.........
बजे बाँसुरी बीन शहनाई बजे ढोल डप बजे बधाई
बरस रहे रंग रस फूल कलियाँ, नाच रहे नर-नार
आज हम नाचेगें.........
कहे दास-दासी सब सारे आन्नद लूट रहे है प्यारे
हरि नाम के हीरे मोती, लूट रहा संसार आज हम
नाचेगें.........
श्रेणी:
राधा रानी भजन
स्वर:
Sangeeta kapur ji
bottom of page