top of page

आज सखी ऐसो सजाइयो नंदलाल को

Aaj sakhi aiso sajaiyo Nandlal ko

आज सखी ऐसी सजइओ नंदलाल को....

माथे पहना दियो सोने का टीका चंदन हार तो पड़ जाये फीका नथनी पेहनइओ नंदलाल को आज सखी ऐसो...

आज सखी ऐसो सजइओ नंदलाल को....

काली काली बहियों में फूलों का गजरा आँखों लगा दियो मोटो मोटो कजरा सुरमा लगाई ओ नंदलाल को
आज

आज सखी ऐसी सजइओ नंदलाल को....

कमर पहना दियो लचेदार् तगड़ी चुनर उतार के पहना दियो तगड़ी लहंगा पेहनइओ नंदलाल को आज सखी....

आज सखी ऐसी सजइओ नंदलाल को....

कान पहना दियो झुमका बाला सब जाने ये तो नन्द का लाला महावर् लगईओ नंदलाल को आज सखी....

आज सखी ऐसो सजइओ नंदलाल को...

हाथो लगा दियो हरी हरी मेहंदी माँग याकी भर दियो फिर तो मैंने रसना लगाई राधा नाम की
आज सखी....

आज सखी ऐसो सजाइओ नंदलाल को...
#bhajan potli

श्रेणी:

कृष्ण भजन

स्वर:

Sangeeta kapurji

bottom of page