top of page

आज राम लियो अवतार बोलो जय जय राम

Aaj ram liyo avtaar bolo jai jai ram

आज राम लियो अवतार बोलो जय जय राम
सारी सृष्टि के पालनहार बोलो जय जय राम|
आज राम लियो अवतार बोलो जय जय राम|

कौशल्या की आंख का तारा,
दशरथ का है राज दुलारा,
हुआ आज साकार, बोलो जय जय राम|
आज राम लियो अवतार बोलो जय जय राम|

धरती का यह भार हरेगा,
दुष्टों का संहार करेगा,
जग के ये ही रखवाल, बोलो जय जय राम|
आज राम लियो अवतार बोलो जय जय राम|

ठोकर मार अहिल्या तारी,
एक बाण से ताड़का मारी,
जनकपुरी में धनुष को तोड़ा,
सीता जी से नाता जोड़ा,
आज झूम उठा संसार बोलो जय जय राम|
आज राम लियो अवतार बोलो जय जय राम|

केवट की शंका का निवारा,
भवसागर से पार उतारा,
जन्म जन्म का वचन निभाया,
शबरी के बेरों को खाया,
शबरी हुई निहाल बोलो जय जय राम|
आज राम लियो अवतार बोलो जय जय राम|

राम नाम ने पत्थर तारे,
वानर संग सब पार उतारे,
हनुमान लंका में आए,
सीता माता की सुधि ले आए,
लंका दीन्ही उजाड़ बोलो जय जय राम|
आज राम लियो अवतार बोलो जय जय राम|

रावण को था मार भगाया,
राज विभीषण को दिलवाया,
राम लखन सीता अवध में आए,
अवधपुरी में दीप जलाए,
गुंजा जय जय कार बोलो जय जय राम|
आज राम लियो अवतार बोलो जय जय राम|

सारी सृष्टि के पालनहार बोलो जय जय राम|

श्रेणी:

राम भजन

स्वर:

Usha Bansal ji

bottom of page