top of page

आज भोलेनाथ की शादी है

Aaj Bholenath Ki shaadi hai

आज भोलेनाथ की शादी है आज शंभू नाथ की शादी है शिव चौदस की रात को हर कोई बना बाराती है आज भोलेनाथ की शादी है आज शंभू नाथ की शादी है

दूल्हे राजा है निराला, गले में नाग काला ,जटा से बहती है गंगा, के तन पर सोहे चंगा ,अंग में भस्म रमाये ,कर में त्रिशूल उठाये ,माथ पे चंदा सोहे ,हाथ में डमरू सजाये, शिव शंकर की बैल सवारी मन को लुभाती है आज भोलेनाथ की शादी है आज शंभू नाथ की शादी है शिव चौदस की रात को हर कोई बना बाराती है आज भोलेनाथ की शादी है आज शंभू नाथ की शादी है

ब्रह्मा विष्णु है आए, संग देवों को लाये ,सांप बिच्छू भी आए, नाच बेताल दिखाएं ,शिव शंकर के बने बाराती घोड़े हाथी है, आज भोलेनाथ की शादी है आज शंभू नाथ की शादी है शिव चौदस की रात को हर कोई बना बाराती है आज भोलेनाथ की शादी है आज शंभू नाथ की शादी है

गोरा मैया है दुल्हनिया, सजी देवघर की गलियां, मंजीरा बाजे धम धम,के बोले सब मिल बम बम, पुष्प के वर्षा होने लगी है दुनिया हरषाती है ,आज भोलेनाथ की शादी है आज शंभू नाथ की शादी है शिव चौदस की रात को हर कोई बना बाराती है आज भोलेनाथ की शादी है आज शंभू नाथ की शादी है
#bhajan potli

श्रेणी:

शिव जी भजन

स्वर:

Sangeeta Kapur

bottom of page