top of page

आजा आजा एक बार मेरी शेरावाली मां

Aaja aaja ek baar meri sharawali maa

आजा आजा एक बार मेरी शेरावाली मां
मेरी शेरावाली मां मेरी मेहरा वाली मां
मेरी शेरावाली मां मेरी लाटा वाली मां आजा आजा एक बार

मंदिर मंदिर घर घर धूम मची है भारी
जय माता दी बोल बोल कर झूम रहे नर नारी
तेरी होवे जय जयकार मेरी शेरावाली मां
मेरी शेरावाली मां मेरी मेहरा वाली मां
आजा आजा एक बार

तेरी कृपा से मैया जी बनते हैं सब काम
छोड़ दे सारी दुनियादारी आ गए तेरे पास
सुनले सुनले करुण पुकार मेरी शेरावाली मां
आजा आजा एक बार

तेरे बुलावे बिन मैया जी कोई ना भवन पर आए
और तेरी कृपा जो हो तो भवसागर तर जाए
तेरी महिमा अपरंपार मेरी शेरावाली मां
आजा आजा एक बार

एक बार मैया जी हमको अपने भवन बुला ले
अपने पास बुला कर मैया चरणों में जगह दे
यही है विनती बारंबार मेरी शेरावाली मां
आजा आजा एक बार

श्रेणी:

नवरात्रि भजन

स्वर:

Sarika Bansal (Dimple)

bottom of page