top of page

अबकी होली मे खेलो गुलाल कान्हा जी

Abki holi mai khalo gulal kanha ji

अबकी होली मे खेलो गुलाल कान्हा जी
गुलाल कान्हा जी रंग लाल कान्हा जी

टीका भीगे नथनी भीगे बिंदिया हो गई लाल
कोरी चुनरिया पहन के आई पूरी हो गई लाल

कंगना भीगे चूडी भीगे मेहंदी हो गई लाल
कोरी चुनरिया पहन के आई सारी हो गई लाल

हरवा भीगे माला भीगे झुमका हो गया लाल
#bhajanpotli
कोरी चुनरिया पहन के आई सारी हो गई लाल

पायल भीगे तगडी भीगे बिछुऐ हो गए लाल
कोरी चुनरिया ओढ के आई पूरी हो गई लाल
अपने ही रंग मे रंग ले साॅवरिया आई तेरे द्वार
अंग से अंग लगा ले सावरिया हो जाऐ बेडा पार
अबकी होली मे , ,,,,,,,

श्रेणी:

होली भजन

स्वर:

Anita Sobtiji

bottom of page