अपने भोले बाबा से जाकर मिलेंगे
Apne bhole baba se jaker milege
अपने भोले बाबा से जाकर मिलेंगे|
जहां जाएंगे हम वहीं ढूंढ लेंगे|
अपने भोले बाबा से जाकर मिलेंगे |
भोले के माथे पर चंदा विराजे,
हम तो उस चंदा की किरणें बनेंगे|
जहां जाएंगे हम वही ढूंढ लेंगे,
अपने भोले बाबा से जाकर मिलेंगे|
भोले की जटाओं में गंगा विराजे,
हम तो उस गंगा की धारा बनेंगे|
जहां जाएंगे हम वही ढूंढ लेंगे,
अपने भोले बाबा से जाकर मिलेंगे|
भोले के गले में सर्पों की माला,
हम तो उस माला के मोती बनेंगे|
जहां जाएंगे हम वही ढूंढ लेंगे,
अपने भोले बाबा से जाकर मिलेंगे|
भोले के संग में नंदी विराजे,
हम तो उस नंदी की सेवा करेंगे|
जहां जाएंगे हम वही ढूंढ लेंगे,
अपने भोले बाबा से जाकर मिलेंगे|
भोले के संग में गौरा विराजे,
हम तो गौरा मैया के दर्शन करेंगे|
जहां जाएंगे हम वही ढूंढ लेंगे,
अपने भोले बाबा से जाकर मिलेंगे|
भोला की गोदी में गणपति विराजे ,
हम तो उस गणपति की पूजा करेंगे|
जहां जाएंगे हम वही ढूंढ लेंगे,
अपने भोले बाबा से जाकर मिलेंगे|
श्रेणी:
शिव जी भजन
स्वर:
Ranjana Arora ji